फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल की जमानत पर फैसला आज, भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 

Tue, 30 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीके बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार नौकरशाह बीके बंसल की जमानत याचिका पर कोर्ट ने बचाव पक्ष व सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। 
विज्ञापन


कॉरपोरेट मंत्रालय में महानिदेशक बंसल ने अंतरिम जमानत समाप्त होने पर 22 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सीबीआई ने बंसल को नौ लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बंसल की याचिका पर अदालत मंगलवार को फैसला सुनाएगी। 

पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज गुरदीप सिंह के समक्ष सोमवार को बंसल की जमानत याचिका पर बहस करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल को 42 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'अंतरिम जमानत भी मिली तो नहीं किया कोई दुरुपयोग'

- फोटो : amar ujala
इस बीच उसे अंतरिम जमानत भी मिली और उसने इसका कभी दुरुपयोग नहीं किया। उसने जांच में सहयोग किया और खुद ही कोर्ट में सरेंडर किया। 

सीबीआई ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है और कई गवाहों से पूछताछ होनी है। 

इसके अलावा मामले में अन्य आरोपी अनुज सक्सेना की भी गिरफ्तारी होनी है। ऐसे में अगर बंसल को जमानत दी जाती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है और साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें