आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत है तो दिल्ली विधानसभा भंग करके दिखाए। यही नहीं, उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आप का एक एमएमएल तोड़ कर दिखाए।
रविवार शाम को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा चालकों की रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा लहर होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं पा सकी।
मोदी सरकार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि रेल किराया बढ़ाने की जरूरत नहीं थी। अगर केंद्र सरकार अगर रिश्वतखोरी पर लगाम लगा ले तो किराए की भरपाई हो जाएगी। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार नहीं रोकना चाहती।