फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LG ने रोकी मोहल्ला क्लीनिक की फाइल, केजरीवाल बोले- फाइल नामंजूर की तो गरीब देंगे बददुआ

Thu, 31 Aug 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलजी के साथ अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बवाना उपचुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुराने रंग में नजर आए। बुधवार को उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर जुबानी हमला बोला। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल मोहल्ला क्लीनिक और जहां झुग्गी, वहीं मकान दिलाने की दिल्ली सरकार की योजनाओं से जुड़ी फाइलें मंजूर नहीं कर रहे हैं और इन मसलों पर राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर एलजी फाइल मंजूर करते हैं, तो उन्हें गरीबों की दुआ मिलेगी, नहीं तो बद दुआ मिलेगी।

बुधवार को पंजाबी बाग की एक झुग्गी बस्ती में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन करने के बाद केजरीवाल ने बताया कि पिछले दो सालों में दिल्ली में 12000 से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को 36 कॉलोनियों में एक साथ 1,200 सामुदायिक शौचालय चालू हो गए, जबकि अगले कुछ महीनों में 7000 अतिरिक्त तैयार होंगे। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि अप्रैल में पूरी दिल्ली खुले में शौचालय से मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन

गरीबों के लिए काम कर रही दिल्ली सरकार

मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार गरीबों के लिए खूब काम रही है। जहां झुग्गी वहीं मकान दिलाने की योजना भी तैयार है। लेकिन इस फाइल को उपराज्यपाल ने रोक रखा है। अगर वह आज इसे मंजूरी दे दें तो अगले दिन काम शुरू हो जाएगा। 

इसके साथ ही मोहल्ला क्लीनिक की फाइल को भी अटकाने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने नसीहत दी कि गरीबों को सुविधाओं को देने के मामले में उपराज्यपाल को राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसे पास करने की अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे गरीबों की दुआ मिलेगी। साथ ही चेतावनी भी दी कि काम न होने पर गरीब बद्दुआ देंगे।       

उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के मामले में किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह दिल्लीवालों की सेहत से जुड़ा मसला है। उपराज्यपाल को इसे तत्काल मंजूर करना चाहिए। देरी से दिल्लीवासी परेशान हो रहे हैं। 

उपराज्यपाल को सभी अधिकारियों को बुलाना चाहिए। अगर उपराज्यपाल चाहें तो मैं मंत्रियों के साथ राजनिवास आ जाऊंगा। यहां एक टेबल पर बैठकर उपराज्यपाल सारे मसलों को सुलझा लें। यह मेरी उपराज्यपाल से गुजारिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें