प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला टीवी इंटरव्यू टाइम्स नाउ पर सोमवार को प्रसारित हुआ। इस इंटरव्यू के प्रसारित होते ही इसकी आलोचनाओं और तारीफों की बाढ़ लग गई। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कैसे पीछे रहते।
उन्होंने भी इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से कड़े सवाल न पूछने के लिए अरनब गोस्वामी पर हमला बोला। इस हमले के लिए उन्होंने हमेशा की तरह अपने ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया।
सोमवार को पीएम मोदी का इंटरव्यू प्रसारित होने के बाद केजरीवाल ने अपने ही एक पुराने ट्वीट को रीट्वीट कर यह सवाल किया कि अरनब गोस्वामी पत्रकार हैं या मोदी के प्रचारक?
Is Arnab Goswami a journalist or Modi propagandist?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 23, 2014
अरनब की आलोचना में सिर्फ केजरीवाल ही आगे नहीं थे, बल्कि कांग्रेस ने भी मोदी के इस इंटरव्यू की आलोचना की। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी को एक प्रेस कांफ्रेंस रखनी चाहिए और उसमें पत्रकारों को उनसे सवाल करने दिए जाएं। हालांकि सिब्बल के इस बयान के बाद मोदी समर्थकों ने कपिल सिब्बल को ट्विटर पर आड़े हाथों लिया।
While our security forces are getting martyred, RSS is busy holding Iftar parties for Pak diplomats: Kapil Sibal
— INC India (@INCIndia) June 27, 2016
Modi ji, have a press conf. Let our journalists ask you questions. This is better than an interview with one person: Kapil Sibal
— INC India (@INCIndia) June 27, 2016
But, PM likes to be on TV. We request that India's position shouldn't be hurt like this: Kapil Sibal
— INC India (@INCIndia) June 27, 2016