फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने पीएम मोदी से किया सवाल, तो फिर अपनी माँ को अपने साथ क्यों नहीं रखते?

Mon, 20 Feb 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर उनकी मां को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर अपनी मां के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम ने रविवार को यूपी के फतेहपुर की चुनावी रैली में एक बार फिर अपनी मां का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी मां जिंदगीभर चूल्हे में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थी। उनका दर्द मैंने महसूस किया ‌और देखा है।

पीएम के इस बयान को निशाने पर लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि, 'तो फिर अपनी मां को अपने साथ क्यों नहीं रखते? मैंने किसी को इतनी बेशर्मी से अपनी साल की बूढ़ी मां का राजनीतिक दुरुपयोग करते नहीं देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान भी साधा था पीएम पर न‌िशाना

आप
बता दें कि इससे पहले भी नोटबंदी के दौरान बैंक जाकर रुपए निकलवाने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति के लिए मां को लाइन में लगाकर मोदी ने ‌ठीक नहीं किया। कभी लाइन में लगना हो तो मैं खुद लाइन में लगूंगा, मां को नहीं लगाऊंगा।

पहले भी केजरीवाल समय-समय पर मोदी पर न‌िशाना साधने का मौका नहीं छोड़ते। कभी पीएम मोदी की ‌ड‌िग्र‌ियों को लेकर तो कभी द‌िल्ली और केंद्र सरकार के बीच की अ‌ध‌िकारों की जंग को लेकर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें