फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी देश को अपनी शिक्षा आखिर क्यों नहीं बताते:अरविंद केजरीवाल

Thu, 28 Apr 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सूचना आयुक्त के पत्र का जवाब देते हुए उसे सार्वजनिक किया है जिसे लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। केजरीवाल ने इस पत्र को ट्वीट किया है। 
विज्ञापन


सूचना आयुक्त को भेजे इस पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि मुझसे संबंधित जो भी जानकारी है उसे सार्वजनिक करने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसा ही व्यवहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित जानकारी मांगने पर क्यों नहीं किया जाता।

दरअसल इस पत्र में केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्य सूचना आयुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजानिक करने पर रोक लगा दी है। जबकि आरोप ये भी लग रहा है कि प्रधानमंत्री के पास कोई डिग्री नहीं है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने पत्र में सूचना आयुक्त से सवाल किया है कि जब देश की जनता प्रधानमंत्री की डिग्री की बारे में जानकारी चाहती है तो उस सार्वजनिक करने पर रोक क्यों लगाई गई है। CIC ने मुझसे पूछा कि क्या मुझसे सम्बन्धित जानकारी जनता को दे दी जाए? मेरा जवाब - pic.twitter.com/HZdPZpVsm0 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2016

मोदी जी की जानकारी भी सार्वजनिक करने की हिम्मत दिखाएं

केजरीवाल ने ल‌िखा पीएम मोदी को पत्र
इस पत्र का जवाब देते हुए केजरीवाल ने सूचना आयुक्त से कहा है कि उन्हें खुद से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री की डिग्री से जुड़ी जानकारी छुपाना चाहते हैं इस पर मुझे आश्चर्य है।

दिल्ली से सीमए इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने सीआईसी की भूमिका पर भी सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि सीआईसी की इस कार्यवाही से जनता में शंका पैदा होती है कि क्या वाकई ये संस्‍था निष्पक्ष है।

अंत में केजरीवाल ने लिखा है मेरी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ-साथ आप प्रधानमंत्री की डिग्री से जुड़ी जानकारी को भी सार्वनिक करने की हिम्मत दिखाएं।
विज्ञापन

'सोन‌िया जी को ग‌िरफ्तार करके द‌िखाओ'

- फोटो : ब्यूरो
इसके साथ ही केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस पर सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए सीधे सोनिया गांधी की गिरफ्तारी करने की चुनौती दे डाली। नीचे पढ़ें उनके ट्वीटः- I dare BJP 2 arrest Sonia ji n those cong leaders named in Italy court order n interrogate them(1/2) https://t.co/r0l3eJwJeW — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2016
BJP'll never do it. BJP की नीयत ख़राब है। देखना, 5 साल भाजपा केवल बयानबाज़ी करेगी। Cong/BJP में बहुत गहरा रिश्ता है(2/2 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें