फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले माफी फिर बवाल, अब सुलह सफाई की कोशिश में केजरीवाल

Sun, 18 Mar 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से अकाली दल नेता विक्रम मजीठिया से माफी मांगने को लेकर पार्टी में मचा बवाल बढ़ता जा रहा है। पार्टी के अंदर उठते विरोध के स्वर को संभालने के लिए शनिवार को खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर बैठक ली। हालांकि बैठक के बाद किसी भी नेता ने बैठक की चर्चा को लेकर मीडिया से बात नहीं की।

विज्ञापन


बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब से आए आम आदमी पार्टी विधायक बलजिंदर कौर, कुलतार सिंह और अमरजीत सिंह भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री आवास पर एक घंटे से अधिक देर तक चली बैठक में पूरे विवाद पर चर्चा हुई, मगर बैठक से बाहर आने के बाद पंजाब के किसी नेता व खुद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत नहीं की। बताया जा रहा है कि बैठक में सिर्फ पंजाब के मसले को लेकर बातचीत हुई।

विज्ञापन

पंजाब में टूट का डर सताने लगा है

kejriwal
ड्रग्स के आरोपों से मजीठिया को घेरने वाले अरविंद केजरीवाल ने जब उनसे माफी मांगी, तो पंजाब में पार्टी लगभग टूटने के कगार पर है। उनके इस कदम पर पार्टी में उनके करीबी बड़े नेता (जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल हैं) खुलकर आलोचना कर चुके हैं। पार्टी नेतृत्व को भी अब इस कदम को लेकर पंजाब में टूट का डर सताने लगा है, इसलिए वहां के नेताओं को लेकर शनिवार को बैठक की गई।

पार्टी सूत्रों की मानें, तो आम आदमी पार्टी नेतृत्व पंजाब में उठे विरोध को शांत करने की कोशिश में जुट गया है। मनीष सिसोदिया के साथ संजय सिंह को इस काम के लिए लगाया गया है। हालांकि संजय सिंह फिलहाल अपने गृह जनपद सुल्तानपुर गए हैं, लेकिन रविवार तक उनके वापस आने की सूचना है। वह पंजाब नेताओं के संपर्क में हैं।

इसके अलावा मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सभी आम आदमी पार्टी विधायकों को रविवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक के लिए बुलाया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि पार्टी इस विवाद का हल निकाल लेगी, मगर पार्टी की चिंता यह भी है कि कुछ विधायक दिल्ली की बजाय इस विवाद पर पंजाब में ही बैठक करने का मुद्दा उठा रहे हैं। इसमें सुखपाल खैरा गुट के विधायक कंवर संधू पहले ही विरोध जता चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें