फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी पेपर लीक मामला, अब संसद का घेराव करेंगे आंदोलनकारी छात्र 

Sun, 18 Mar 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाईल फोटो - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन

एसएससी मुख्यालय के बाहर आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार को झुकाने की नई रणनीति तैयार की है। दरअसल, छात्रों ने केंद्र और एसएससी प्रशासन को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


तय तारीख तक अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो देशभर से लाखों छात्र दिल्ली पहुंचकर संसद का घेराव करेंगे। मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में उन्होंने डीओपीटी मंत्री जितेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, संसद घेराव के लिए छात्रों को जुटाने के मकसद से छात्र अपने राज्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। 

कर चुके हैं अनोखे प्रदर्शन 
छात्र अश्विनी ने बताया कि सैकड़ों छात्र पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करवाने, परीक्षाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर पिछले 19 दिनों से आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

छात्रों ने एसएससी का श्राद्ध किया, मुंडन करवाया, तेरहवीं की

ssc protest (file photo) - फोटो : हिमांशु सोनी
इस बीच छात्रों ने एसएससी का श्राद्ध किया, मुंडन करवाया, तेरहवीं की, पोस्टर अभियान चलाया, धांधली की पाठशाला लगाई, पकौड़े तले, सोशल मीडिया पर ब्लैक फ्राइडे मनाया, भूख हड़ताल भी की। लेकिन उनकी मांगें नहीं सुनी गई।

परेशान होकर छात्रों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद देशभर के युवाओं को संसद तक लाने का बीडा उठाया है।  

रेलवे टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू
छात्र नीरज ने बताया कि मांगो को पूरा करवाने के लिए छात्र शनिवार को एसएससी मुख्यालय से अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। अब प्रशासन की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

अब देशभर के छात्रों को एकजुट करने की मुहिम छेड़ दी गई है। संसद का घेराव करने के लिए छात्रों को दिल्ली लाने के लिए रेलवे की एडवांस टिकटों की बुकिंग भी करवाई जा रही है। छात्रों ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जा सकती तो डीओपीटी मंत्री जितेंद्र सिंह इस्तीफा दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें