फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को केजरीवाल का बड़ा तोहफा, बिजली-पानी के बाद अब इंटरनेट भी मुफ्त

Thu, 08 Aug 2019 07:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पूरी दिल्ली में 11 हजार जगहों पर हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे
  • हर महीने इस्तेमाल के लिए मिलेगा 15 जीबी इंटरनेट डाटा
  • 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त कर चुकी है आप सरकार
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए दिल्लीवासियों को फ्री वाई-फाई देने का वादा पूरा किया है। उन्होंने घोषणा की  है कि दिल्ली में कुल 11 हजार जगहों पर हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे, जिससे दिल्लीवासी हर महीने 15 जीबी डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सुविधा पूरी तरह फ्री होगी।
विज्ञापन



केजरीवाल ने ये भी कहा कि पूरी दिल्ली में फ्री वाईफाई देने की दिशा में काम शुरू भी हो गया है। हर यूजर को एक महीने में 15 जीबी डाटा मिलेगा, यह इस योजना का प्रथम चरण है। हाल में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त कर दी है। वहीं 20 हजार लीटर पानी तो जब से सरकार बनी है तब से ही मुफ्त है।

यह भी पढ़ेंः ऑटो चालकों को दिल्ली सरकार का तोहफा, मीटर अपग्रेडेशन शुल्क 400 रुपये निर्धारित
विज्ञापन


योजना के अनुसार दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक में करीब 100 हॉटस्पॉट लगेंगे। इसके लिए राउटर्स सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे, जैसे मोहल्ला क्लिनिक, पार्क, मार्केट या बिल्डिंग के पास। इनके अलावा बस अड्डों पर भी चार हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट के आसपास 50 मीटर के रेडियस में लोग वाई-फाई की सुविधा उठा पाएंगे। व्यय वित्त समिति ने इस परियोजना के लिए 99 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दे दी है। इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को फ्री वाई-फाई देने का वादा किया था।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली: जाकिर नगर की घटना में मरने वालों के परिवार और घायलों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें