फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आया वीडियो, इस मामले पर मोदी और केजरीवाल के विचार एक जैसे

Sat, 09 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि सीबीआई के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार कभी उनके जैसे ही थे। इसके प्रमाण में उन्होंने ट्विटर पर शुक्रवार को एक वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इसमें मोदी के भाषणों का अंश है। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को पार्टी नेता और कार्यकर्ता लगातार री-ट्वीट कर रहे हैं। मोदी बनाम केजरीवाल एक्सपोज्ड नामक करीब पांच मिनट का वीडियो ध्रुव कुमार नाम के किसी शख्स ने तैयार किया है।

इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी के उन भाषणों का अंश है, जिसमें वे सीबीआई पर हमला करते दिखते हैं।
Trending Videos

वीडियो में केजरीवाल के भाषण का भी अंश

अरविंद केजरीवाल
सीबीआई को कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन बताते हुए मोदी इसे राज्यों को पीड़ित करने वाला केंद्र सरकार का सबसे बड़ा हथियार बताते हैं।

इसी भाषण के तुरत बाद वीडियो में दिल्ली सचिवालय पर छापेमारी के बाद केजरीवाल के उस भाषण का अंश दिखता है, जिसमें वह बताते हैं कि सीबीआई के जरिये केंद्र सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है।

इसके बाद फिर मोदी की आवाज सुनाई पड़ती है, जिसमें वे बताते हैं कि गुजरात सरकार के मंत्रियों और अफसरों को तत्कालीन यूपीए सरकार सीबीआई का डर दिखा रही है।
विज्ञापन

लोग समझदार हो गए हैं

गुजरात सरकार को सीबीआई ने परेशान कर रखा है। इसके बाद फिर केजरीवाल का विजुअल दिखता है, जिसमें वह दिल्ली सरकार के अधिकारियों को सीबीआई द्वारा प्रताड़ित होने की बात करते हैं।

आखिर में बताया गया है कि गुजरात सरकार को सिर्फ सीबीआई परेशान करती थी, लेकिन संवैधानिक परिस्थिति की वजह से दिल्ली सरकार के काम को सीबीआई के साथ एसीबी, गृह मंत्रालय व उपराज्यपाल के जरिये केंद्र प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। 

आखिर में केंद्र सरकार को चेतावनी दी जाती है कि लोग समझदार हो गए हैं। अगर केंद्र ने अपना रवैया न बदला तो 2014 चुनाव में कांग्रेस की तरह आम  लोग भाजपा को भी उखाड़ फेंकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें