फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी बड़ा घोटाला है, BJP ने पहले ही माल को लगाया ठिकाने: केजरीवाल

Sat, 12 Nov 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : ani
विज्ञापन
500 और 1000 रुपए की नोटबंदी को लेकर आज द‌िल्ली के सीएम अरव‌िंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी और पीएम मोदी पर करारा हमला बोला। इसकी शुरुआत में उन्होंने बीजेपी पर सीधा ‌न‌िशाना साधते हुए आरोप लगाया क‌ि बीजेपी वालों ने पहले ही अपने माल को ठ‌िकाने लगा द‌िया है।
विज्ञापन


उनका आरोप है क‌ि नोटबंदी के पीछे एक बड़ा घोटाला है। पिछले 2 दिनों से देश में भ्रष्टाचार कम करने के नाम पर असल में एक बहुत बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे दावा क‌िया क‌ि सरकार ने ऐलान से पहले अपने दोस्तों का रुपया ठिकाने लगवा दिया। अब आम जनता को तंग किया जा रहा है। Jab PM ne ailaan kiya, uske pehle apne saare doston ko satark kar diya jinke pas kaala dhan hai,unhone apna maal thikane laga diya: Kejriwal pic.twitter.com/yk8sEcpy7M — ANI (@ANI_news) November 12, 2016 केजरीवाल ने ये आरोप लगाया क‌ि बीजेपीवालों को पहले ही नोटबंदी के बारे में पता था और इसल‌िए तो उन्होंने ट्व‌िटर पर 6 तारीख को ही 2000 के नोट की तस्वीर द‌िखा दी थी। उन्होंने ये बात कहते हुए ट्व‌िटर पर डाली गई बीजेपी नेता की तस्वीर भी द‌िखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी जी वापस लें नोटबंदी का फैसलाः केजरीवाल

केजरीवाल - फोटो : ani
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक और काले धन दोनों का ज‌िक्र किया और कहा कि, 'मोदी जी का ‌सर्जिकल स्ट्राइक काले धन के ऊपर नहीं है, आम जनता के बरसों से जोड़े हुए सेविंग पर स्ट्राइक है ये।'

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की मंशा पर सवाल कर रही है, उनकी मंशा गलत है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से 500 और 1000 की नोटबंदी को वापस ले लेने की भी मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से आम जनता, किसान, छोटे व्यापारी, गृहणियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है इसल‌िए ये नोटबंदी का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें