फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल खुदकुशी मामला: सूबेदार पर था 50 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज

Sat, 12 Nov 2016 11:47 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- पूर्व सैनिक ने भिवानी से खरीदी थीं जहरीला गोलियां
- साथी पृथ्वी ने जहरीली गोलियां को छीनने का प्रयास किया था 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन रैंक वन पेंशन मु्द्दे पर खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस को जांच में पता लगा कि सूबेदार रामकिशन पर 50 लाख रुपये से ज्यादा का कर्जा था।
विज्ञापन


पुलिस ने खुदकुशी को लेकर इस कोण से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि पूर्व सैनिक ने जहरीली गोलियां भिवानी से खरीदी थीं। रामकिशन ग्रेवाल ने जब गोलियां खाई थीं उस समय उनसे जहरीली गोलियां छीनने का प्रयास किया था। कुछ गोलियां व उनकी डिब्बी नीचे गिर गई थीं।

अपराध शाखा केपुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध शाख की टीम ने पूर्व सैनिक के गांव में जाकर तफ्तीश की तो पता लगा कि उन पर करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा का कर्जा है। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल ने अपने मकान को भी गिरवी रखा हुआ है।
विज्ञापन

जहरीली गोलियां लेकर नहीं चला था पूर्व सैनिक

हालांकि गांव में रामकिशन ग्रेवाल के खिलाफ कम ही लोग बोल रहे थे। पुलिस खुदकुशी व पूर्व सैनिक के कर्ज को लेकर हो रही परेशान के कोण से जांच कर रही है। पूर्व सैनिक अपने गांव से जहरीली गोलियां लेकर नहीं चला था, क्योंकि वहां जहरीली गोलियों की दुकान नहीं है।

भिवानी में रामकिशन साथियों को ये कहकर गया था कि वह चादर या कंबल लेने जा रहा है और जल्द ही वापस लौट आएगा। माना जा रहा है कि इसी दौरान रामकिशन जहरीली गोलियां खरीदकर ले आए थे।

भिवानी से 31 अक्तूबर की रात चलकर ये लोग रेवाड़ी पहुंचे थे। रात में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सोए थे। रेवाड़ी से सुबह पांच बजे की पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर दिल्ली कैंट पहुंचे थे। दिल्ली कैंट से इन्होंने गलत बस पकड़ ली और 11 मूर्ति पहुंच गए थे। जबकि इनको तीन मूर्ति जाना था। जवाहर भवन ये पैदल ही पहुंचे थे।
विज्ञापन

बातचीत हो गई थी रिकार्ड

यहां पर अस्थमा होने केकारण तबीयत ठीक नहीं होने से पृथ्वी लेट गया था। राजकुमार एक पम्पलेट पर पेंट करने लग गया था। जगदीश समोसा लेने चला गया था। यहां पूर्व सैनिक ने अन्य साथियों से कहा था कि वह 60-70 लोगों को मौके पर बुला रहा है।

उसी समय पूर्व सैनिक ने जहरीला गोलियां खा ली थीं। ये देखकर पृथ्वी ने पूर्व सूबेदार के हाथ पर झपटा मारा था। इससे कुछ जहरीली गोलियां व उनकी डिब्बी नीचे गिर गई थी। बाद में पृथ्वी ने डिब्बी को वहां लगे डस्टबीन में डाल दिया था।

बेटे संदीप के मोबाइल में ऑटोमेटिक रिकार्डिंग सिस्टम है। जब रामकिशन ने संदीप ने बात की थी तो उनकी बातचीत रिकार्ड हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें