मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए फिनलैंड जाने की अनुमति देने की अपील की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना से दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड जाने की अनुमति देने की दोबारा से अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब के 36 प्रिंसिपल का पहला बैच आज ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना हो गया है। ये पंजाब के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। एलजी साहिब से मेरी गुजारिश है, दिल्ली के टीचर्स को भी ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाने दीजिए। दिल्ली के टीचर्स और बच्चों से आप इतनी नफरत क्यों करते हैं?