फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सरकार के फैसले से ताजी बियर मिलना आसान

Sun, 02 Aug 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जो शनिवार से लागू हो गई है।
विज्ञापन


इस नीति के लागू होने से माइक्रो ब्रेवरेज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोई माइक्रो ब्रेवरेज नहीं है।

जिसके चलते लोगों को ताजी बीयर का आनंद उठाने के लिए शहर से दूर जाना पड़ता है। अब उन्हें दिल्ली में ही इसका आनंद मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

दस्तावेज के बाद मिलेगा लाइसेंस

सरकार के इस तरह के फैसले से राजस्व तो बढ़ाने में मदद मिलेगी ही साथ ही छोटी मात्रा में बीयर का उत्पादन करके पब में इसे परोसा भी जा सकेगा।

सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले लोगों को लाइसेंस हाथों हाथ दिया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि डेढ़ दो महीने बाद प्रक्रियां पूरी होने पर दिल्ली में चल रहे करीब 703 बार, 611 रेस्तरां, 92 होटल में से कई जगहों पर माइक्रो ब्रेवरेज मिलना शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें