फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें दिल्लीवासी

Thu, 16 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने के लिए बुधवार को विश्वस्तरीय एकीकृत कूड़ा प्रबंधन-निष्पादन व्यवस्था का उद्घाटन  किया।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य शहर को कूड़ा मुक्त, प्रदूषण रहित व हरित बनाना है। कार्यक्रम में महापौर श्याम शर्मा और आयुक्त पुनीत गोयल ने गृह मंत्री का स्वागत किया।

ओखला फेज-1 में आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि कूड़ा संकलन परिवहन व्यवस्था की यह शुरुआत कूड़े के स्थान से लैंडफिल साइट या रिसाइकलिंग स्थल तक चिरस्थायी प्रभाव छोड़ेगी।
विज्ञापन

विदेशियों का दिल्ली के प्रति आकर्षण बढ़ेगा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
इसके अलावा इस कार्यक्रम से नगर निगम की रैंकिंग में सुधार लाने में बड़ी मदद मिलेगी। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में स्वच्छता और सफाई में सुधार आने से विदेशियों और देशवासियों में दिल्ली के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

सभी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने राजनेताओं से कहा कि वे अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाएं।

कार्यक्रम में महापौर श्याम शर्मा ने गृहमंत्री से आग्रह किया कि वे दिल्ली सरकार से तीसरे और चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप मिलने वाली राशि दिलाने में हस्तक्षेप करें। क्योंकि यह राशि नहीं मिलने से कई कार्य रुके हुए हैं। इस मौके पर सांसद रमेश बिधूड़ी भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें