फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली जाने पर भी जगमगाएगा कौशांबी

Tue, 11 Aug 2015 01:15 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 62 से आ रही 33 केवीए की लाइन में फाल्ट आने पर भी कौशांबी के लोगों को बिजली की समस्या से नहीं जूझना होगा। पावर कारपोरेशन महाराजपुर स्थित 220 केवीए सबस्टेशन से 33 केवीए सबस्टेशन तक वैकल्पिक लाइन बिछाएगा।
विज्ञापन


जल्द ही लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। इसके बाद नोएडा से आने वाली लाइन में फाल्ट होने के बाद भी इलाके में सुचारु रूप से सप्लाई हो सकेगी।

पावर कारपोरेशन नोएडा से बिजली लेकर कौशांबी में सप्लाई करता है। बिजली सप्लाई के लिए सेक्टर-62 से 33 केवीए सबस्टेशन तक लाइन बिछाई गई है।

जब भी लाइन में फाल्ट आता है तो लोगों को कई घंटे पावर कट से जूझना पड़ता है। मगर अब पावर कारपोरेशन ने वैकल्पिक लाइन तैयार करने की योजना तैयार की है।

महाराजपुर 220 केवीए से 33 केवीए सबस्टेशन तक लाइन बिछाई जाएगी। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि जल्द ही लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें