फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेट्रो लाइन का संगम बनेगा कश्मीरी गेट!

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी गेट इंटरचेंज दिल्ली मेट्रो इतिहास में अब तक का सबसे अलग और खास इंटरचेंज बनने जा रहा है। कश्मीरी गेट इंटरचेंज का तीसरा इंटरचेंज राजधानी समेत एनसीआर की दूरियों को और कम करेगा।
विज्ञापन


इससे फरीदाबाद, बहादुरगढ़, सोनीपत बार्डर, गुड़गांव, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। कश्मीरी गेट इंटरचेंज की सबसे खास बात यह होगी कि वह दिल्ली मेट्रो का पहला ऐसा इंटरचेंज होगा, जिसमें तीन अलग-अलग लाइन एक-दूसरे को क्रॉस करेंगी।

इसमें एक लाइन एलिवेटड तो दो लाइन अंडरग्राउंड होंगी। यात्रियों को इस इंटरचेंज से जुड़ने का सीधा मौका वर्ष 2015 में उपलब्ध होगा।

वायलेट लाइन से जुड़कर बनेगा तीन लाइनों का इंटरचेंज

मेट्रो फेस थ्री के तहत कश्मीरी गेट इंटरचेंज में फरीदाबाद से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली वायलेट लाइन के जुड़ने से यह इंटरचेंज तीन लाइनों का खास इंटरचेंज हो जाएगा।

यह लाइन जहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी से आने-जाने वाले दस राज्यों के यात्रियों को सीधे सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा यहां वायलेट लाइन से पहुंचने वाले यात्री येलो लाइन पकड़कर नई दिल्ली से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को लेकर डोमेस्टिक समेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जुड़ेंगे।

मेट्रो इंटरचेंज के इस नए इंटरचेंज से यात्रियों को एक ओर यमुना नदी, दूसरी ओर लाल किला तो तीसरी ओर तीस हजारी से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। यहां यात्री ऐलिवेटड से सीधे दो लाइन में अंडरग्राउंड लाइन की मेट्रो से यात्रा का लुत्फ उठा पाएंगे।

एक ऐलिवेटेड तो दो लाइन अंडरग्राउंड होंगी क्रॉस

कश्मीरी गेट में सबसे पुरानी लाइन नंबर एक रेड लाइन दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच चलने वाली ट्रेन एलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ती हैं, जिसका ट्रैक स्टेशन में सबसे ऊपर बना हुआ है।

जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन और फरीदाबाद से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली नई वायलेट लाइन अंडरग्राउंड होंगी, जो कि एक-दूसरे को क्रॉस करेंगी।

वहीं फरीदाबाद से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली नई वायलेट लाइन का आखिरी स्टॉपेज कश्मीरी गेट स्टेशन होने के कारण मेट्रो प्रबंधन यात्रियों को देर रात और सुबह जल्दी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्टेशन के आखिरी छोर में एक अस्थायी डिपो भी बना रहा है, जो अंडरग्राउंड होगा। यह डिपो स्टेशन प्लेटफार्म से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर पालना अनाथ आश्रम के नीचे होगा।

इंटरचेंज सीधे जोड़ेगा हरियाणा और यूपी

नई लाइन वायलेट लाइन नंबर छह फरीदाबाद से कश्मीरी गेट के बीच चलेगी। इस नई लाइन से यात्रियों को हरियाणा से दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बहादुरगढ़ व सोनीपत बार्डर से जुड़ने का मौका मिलेगा।

दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी व पहली लाइन नंबर एक रेड लाइन, रिठाला से दिलशाद गार्डन के बीच अभी चल रही है। हालांकि उसे आगे गाजियाबाद नया बस अड्डे से जोड़ने की योजना है। इस तरह उत्तर प्रदेश से आने वाले यात्री सीधे हरियाणा व दिल्ली से जुड़ पाएंगे।

जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन नंबर दो से यात्रियों को गुड़गांव के साथ-साथ सोनीपत बार्डर से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

इंटरचेंज के बारे में कुछ खास तथ्य

यात्री मेट्रो से निकलकर सीधे आईएसबीटी कश्मीरी गेट के अंदर बनने वाले फुटओवर ब्रिज से रिंग रोड तक पहुंच पाएंगे। रिंग रोड पर बस लेने या उतरने वाले यात्रियों को बाहर से घूमकर पैदल नहीं, बल्कि वे फुटओवर ब्रिज से सीधे सुरक्षित बस स्टैंड समेत मेट्रो इंटरचेंज से जुड़ेंगे। फिलहाल अभी फुटओवर ब्रिज रिंग रोड को ही जोड़ते हैं, भविष्य में आईएसबीटी की पहली मंजिल में जुड़ पाएंगे।

कश्मीरी गेट इंटरचेंज का तीसरा इंटरचेंज तीन स्तर का होगा। पहला रूफ होगा, जहां से यात्री सड़क से मेट्रो स्टेशन के गेट से एंट्री करेंगे। दूसरा स्तर कोनकोर्स लेवल होगा, जहां सुरक्षा जांच, कंट्रोल रूम, टोकन काउंटर व स्मार्ट कार्ड को एएफसी गेट (ऑटोमेटिड फेयर क्लेक्शन सिस्टम) होगा। तीसरा लेवल प्लेटफार्म का होगा, जहां यात्री ट्रेन का इंतजार करेंगे।

आईएसबीटी की ओर से एंट्री करने वाले यात्रियों को कोनकोर्स जाने के लिए लिफ्ट, सीढ़ियों के अलावा एस्केलेटर्स का भी प्रयोग करने का मौका मिलेगा। आईएसबीटी कश्मीरी गेट बस अड्डा की ओर दो एंट्री गेट बनेंगे, जिससे लाल किला और बस अड्डे के अंदर आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा।

कई राज्यों के यात्रियों का फायदा होगा

यमुना पार स्थित शास्त्री नगर से आने वाले यात्री, जोकि तीस हजारी मार्ग की ओर से युधिष्ठिर सेतू फ्लाईओवर का प्रयोग करते हैं, उनके लिए इस ओर एक एंट्री प्वाइंट बनेगा।

विधानसभा रोड और शामनाथ मार्ग की ओर से आने वाले लोगों के लिए सड़क के दूसरी ओर पालना अनाथ आश्रम साइड पर एक एंट्री गेट होगा। नए स्टेशन में दो लिफ्ट के अलावा छह एस्केलेटर्स होंगे।

यह लाइन जहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी से आने-जाने वाले दस राज्यों के यात्रियों को सीधे सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा यहां वायलेट लाइन से पहुंचने वाले यात्री येलो लाइन पकड़कर नई दिल्ली से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को लेकर डोमेस्टिक समेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन

मेट्रो के साथ बस यात्रियों को भी होगा फायदा

मेट्रो प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा ‌कि कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन डीएमअारसी का पहला ऐसा इंटरचेंज होगा, जहां तीन लाइन जुड़ेगी।

कश्मीरी गेट इंटरचेंज बनने से कश्मीरी गेट आईएसबीटी के यात्रियों को भी लाभ होगा क्योंकि नई बनने वाली वायलेट लाइन नंबर छह, फरीदाबाद से सीधे कश्मीरी गेट तक आएगी।

दूसरी रिठाला से दिलशाद गार्डन के बीच चलने वाली रेड लाइन से उत्तर प्रदेश व इसी लाइन पर आगे बहादुरगढ़ लाइन जुड़ने से हरियाणा से आने वाले यात्रियों को भी सीधे लाभ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें