फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा के साथ्ा कैटवॉक करेगी काविशी

Mon, 23 Feb 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
परियों की कहानी से निकलकर अब मासूम काविशी रैंप पर जलवे बिखेरेगी। कौशांबी में रहने वाली काविशी को हाल ही में इंडियन किड्स फैशन वीक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


3000 बच्चों में से चुनी गई काविशी जैन 28 फरवरी को दिल्ली में होने जा रहे आयोजन में बतौर बाल मॉडल रैंप पर कैटवॉक करेगी। इस दौरान देशभर के फैशन डिजाइनर और बॉलीवुड हस्तियां भी बच्चों की हौसलाफजाई के लिए शिरकत करेंगी।

कौशांबी में शिप्रा कृष्णा एज्योर सोसायटी में रहने वाली काविशी महज छह साल की है। डीपीएस इंदिरापुरम में पहली कक्षा की छात्रा काविशी को बचपन से ही सजना संवरना और नाचना बहुत पसंद है।
विज्ञापन


काविशी की मां संगीता जैन और पिता राजेन जैन ने बताया कि उसके शौक के कारण ही उसे कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।

काविशी ने बताया कि वह बहुत उत्साहित है, क्योंकि 28 फरवरी को वह करिश्मा कपूर के साथ रैंप पर कैटवॉक करेगी। वैसे भी वह बड़ी होकर मॉडल और डांसर बनना चाहती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में देशभर से फैशन वीक में बतौर बाल मॉडल शिरकत के लिए कुल 300 बच्चे चुने गए हैं, जिनमें गाजियाबाद जनपद से सिर्फ काविशी जैन का चयन हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें