फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा आज करेंगे आशुतोष और संजय सिंह के रूस जाने के कारणों का खुलासा

Sun, 21 May 2017 11:05 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
विज्ञापन
दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा पिछले दिनों की भांति रविवार को भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने और खुलासे करने का सिलसिला जारी रखेंगे। वह अपने निवास पर रविवार को आप नेता आशुतोष और संजय सिंह के रूस जाने का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली सरकार से बर्खास्त करने के बाद आप के पांच नेताओं के विदेश जाने के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। इसके चलते अपनी मांग को लेकर कपिल मिश्रा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने चुप्पी साधे रखी। अब कपिल मिश्रा ने स्वयं ही आप नेताओं के विदेश जाने का खुलासा करना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, कपिल ने आज सुबह ट्वीट किया। 
हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास।
अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास।। pic.twitter.com/vFfxqlV9Vv— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 21, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें