दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन व संजय सिंह पर फिर से तीखा हमला बोला। केजरीवाल के रिश्तेदार के नाम का खुलासा करते हुये मिश्रा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि किसी की हिम्मत नहीं कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दे। चार लोग बंद कमरे में बैठक किसी को पार्टी से निकालने या लेने का फैसला नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री की कुर्सी को केजरीवाल की कमजोरी बताते हुए मिश्रा ने सवाल किया कि जैन के जेल जाने के बाद क्या वह अपना पद छोड़ेंगे।
7 baje PAC ki meeting hai,challenge deta hoon mujhe party se nikal ke dikhao, mujhe dhamkiyan mil rahi hain msgs aur phone pe: Kapil Mishra pic.twitter.com/aQpTqaZukN
— ANI (@ANI_news) May 8, 2017
वरिष्ठ नेता संजय सिंह की तरफ से केजरीवाल के रिश्तेदार का नाम बताने की चुनौती को स्वीकार करते हुये मिश्रा ने आरोप लगाया कि जैन ने केजरीवाल के साढ़ू बसंल परिवार के लिये 50 करोड़ रुपये की छतरपुर इलाके में 7 एकड़ के फार्म की डील करायी थी। वहीं, उनके 10 करोड़ रुपये के पीडब्ल्यूडी के फर्जी बिल को भी पास किया था। इसकी जानकारी खुद जैन ने ही उनको दी थी।
मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सवाल उठाने के बाद उनके पास देश-दुनिया से फोन आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब चुनाव के दौरान संजय सिंह के रिश्तेदारों ने टिकट देने के लिये कनाडा में डील की। वहीं, पंजाब के फार्म हाउसों में दारू, लड़की, पैसे का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं, निगम चुनाव में भी पार्टी ने टिकट बेचा।
'बीजेपी का एजेंट होने के सबूत बताएं'
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का एजेंट होने के पार्टी के ओराप पर कपिल मिश्रा ने कहा कि इससे पहले आप में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से बोला है। पठानकोट, कश्मीर मसले में अपनाई गई रणनीति पर सबसे आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। मोदी की नीतियों का भी आलोचक रहा हूं। संजय सिंह खुद इस बात को मान रहे हैं।
मिश्रा ने चेतावनी दी कि आरोप लगाने से पहले नेता भाजपा के साथ जाने का एक भी सबूत दिखायें। कपिल ने कहा कि अगर भ्रष्टचार पार्टी से निकालने का पैमाना है तो सभी मंत्रियों के दो साल के दस्तावेज को लेकर रामलीला मैदान आओ। विशेषज्ञों की मदद से उसकी जांच कराओ, जो भी मंत्री भ्रष्ट निकले उसे पार्टी से बाहर करो और जो ईमानदार हो वह सरकार चलाये।
दो करोड़ के लेन-देन की जानकारी देने के संजय सिंह के सवाल पर कपिल ने कहा कि जिन तथ्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं हो सकती, जिनसे जांच प्रभावित होने की आशंका नहीं है, उसे सबको बता दिया है। बाकी के सारे प्रमाण सीलबंद लिफाफे में मंगलवार सुबह 11.30 बजे सीबीआई को सौंपूंगा। जरूरत पड़ने पर सरकारी गवाह बनने का भी दावा किया।
Tomorrow I have got an appointment with CBI at 11.30 am, will officially lodge FIR and be present as a witness:Kapil Mishra pic.twitter.com/Zso110RHme
— ANI (@ANI_news) May 8, 2017
'धमकी से नहीं डरने वाला'
कपिल मिश्रा
- फोटो : ANI
कपिल मिश्रा ने कहा कि खुलासे के बाद उनका मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर लोगों को बांटा जा रहा है। इस पर लगातार जान से मारने की धमकियां आ रही हैं। केजरीवाल के नजदीकी लोग इसे अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वह पार्टी को भ्रष्टाचार मुक्त करके ही चैन की सांस लेंगे।
कपिल मिश्रा ने आप सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत भेजने के लिए letcleanaap@gmail.com नाम की मेल आईडी जारी की और कहा कि इस पर आई शिकायतों को वे बिना किसी के नाम का खुलासा किए सार्वजनिक करेंगे। कार्यकर्ताओं को हर कीमत पर पार्टी में बने रहने का भरोसा दिलाते हुये कहा कि देश-विदेश के बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके पास फोन कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला करते हुए मिश्रा ने कहा कि जिस केजरीवाल को वह भगवान मानते थे, जिसकी पूजा करते थे वह आज का केजरीवाल नहीं हो सकता। आप का केजरीवाल कुर्सी नहीं छोड़ सकता। कुर्सी उसकी कमजोरी बन गयी है। लेकिन उन्हें इस सवाल का जवाब देना चाहिये कि जैन के जेल में जाने के बाद भी वह कुर्सी से चिपके रहेंगे या इस्तीफा देेंगे।