फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा- कपिल मिश्रा की हालत स्थिर, डिहाइड्रेशन से हुए थे बेहोश

Mon, 15 May 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कप‌िल म‌िश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कपिल मिश्रा रविवार को अनशन के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, कपिल मिश्रा की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा, 'दिल्ली सरकार के पूर्व जल संसाधन और पर्यटन मंत्री को डिहाइड्रेशन और कमजोरी है। लेकिन वह होश में हैं और नब्ज सामान्य रूप से काम कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि कपिल मिश्रा को जल्द ही आरएमएल नर्सिंग होम में शिप्ट किया जा सकता है।

बता दें कि कपिल मिश्रा बीते पांच दिन से अनशन पर हैं। वह रविवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हो गए थे।
बीती रात आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने कपिल मिश्रा के ब्लड शुगर लेवल, पल्स रेट और ब्लड प्रेशर की जांच की थी और इन्हें नॉर्मल बताया था। डॉक्टरों ने हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन कपिल मिश्रा अन्शन जारी रखना चाहते थे।
विज्ञापन


इसके पहले कपिल ने पीपीटी प्रजेंटशन के जरिए केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। ‌कपिल मिश्रा ने गृहमंत्री, दिल्ली पुलिस कमीश्नर और एलजी से अनुरोध किया था कि उनका अनशन ना तुड़वाएं ताकि वो देश के सामने सच ला सकें। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक ही रात में दिए गए दो करोड़ रुपये के चंदे से संबंधित कई सनसनीखेज खुलासे किए।
Trending Videos
विज्ञापन

दिलीप पांडे ने उड़ाया कपिल की बेहोशी का मजाक

dilip pandey
दिलीप पांडे ने ट्वीट कर कहा, 'मिश्रा की गुंडई वाली भाषा, उसका अहंकार देखकर कांग्रेस के मनीष तिवारी की याद आई किसी को? अन्ना को बोला गया "सिर से पाँव तक" वाला घमंडी बयान?'

और PC पूरी होने के ठीक बाद बेहोश हुए, लेकिन हाथों का घेरा ललाट के आगे बनाकर, और बेहोशी में भी उनके दोनों हाथ अलग नहीं हुए। वाह रे बेहोशी!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें