जलबोर्ड के वाटर टैंकर घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से पूछताछ करने गई एसीबी टीम पर दिल्ली सरकार के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने तंज कसा है।
मंत्री ने कहा कि एसीबी टीम वहां मत्था टेकने गई थी। उसके बाद चाय पार्टी करके लौट आई। शिकायतकर्ता को अपने दफ्तर में बुलाते है और आरोपी को उसके घर पर जाकर पूछताछ करते है।
कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा शीला दीक्षित को बचाना चाहती है। आज एसीबी ने जो किया उससे यह सच साबित होता है।