फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त की अनोखी भक्ति: कांच के टुकड़ों पर कांवड़िये ने किया नृत्य, देखने वाले लोग रह गए अचंभित

Tue, 30 Jul 2024 07:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)

सार

ट्रैक्टर में भगवान शिव के भजन और धुन चल रही थी। भोले के भक्त को कांच पर नाचते देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे थे।
विज्ञापन
कांच पर नृत्य करता कांवड़िया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पवित्र माह में कांवड़ियों का एक दल मंगलवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर दादरी से निकला। इसमें कांवड़ियों के आगे ट्रैक्टर चल रहा था। ट्रैक्टर के पीछे लोहे की एक प्लेट पर कांच बिछा था। उस पर एक कांवड़िया बार-बार चढ़कर नृत्य कर रहा था। जिसको देखकर लोग अचंभित हो रहे थे।

विज्ञापन

मंगलवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर कुछ कांवड़िये दादरी से होकर निकले। ट्रैक्टर के साथ पीछे एक प्लेट पर कांच बिछा रखा था। ट्रैक्टर के पीछे कांवड़िये भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इस बीच एक कांवड़िया जगह-जगह कांच पर नंगे पैर नाच रहा था।
 
विज्ञापन

ट्रैक्टर में भगवान शिव के भजन और धुन चल रही थी। भोले के भक्त को कांच पर नाचते देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे थे। लेकिन भोले के भक्त अपनी मस्ती में डीजे की धुन पर नाचते चले गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें