फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में दूधेश्वर मंदिर में रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम

Tue, 08 Jul 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुविधा के लिए और सुरक्षा के लिए इस बार दूधेश्वरनाथ मंदिर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर की और महंत नारायण गिरि की सुरक्षा के लिए प्रशासन से पीएसी और कमांडो की मांग की गई है।
विज्ञापन


पिछले साल से मंदिर पर आतंकी हमले की धमकियां मिल रही हैं। पिछले साल शिवरात्रि के दिन मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी और उपद्रवी सीधे महंत गिरि के कमरे तक पहुंच गए थे।

इसके बाद महंत की सुरक्षा के लिए कमांडो तैनात किए गए थे। इस बार मंदिर समिति ने मांग की है कि महंत नारायण गिरि की सुरक्षा के लिए कमांडों तैनात किए जाएं और मंदिर में पीएसी तैनात की जाए।
विज्ञापन


मंदिर समिति ने फैसला किया है कि कोने-कोने से नजर रखने के लिए मंदिर में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मंदिर के अन्य सभी गेट को बंद रखा जाए सिर्फ मुख्य गेट खुला रहेगा।
विज्ञापन


महंत नारायण गिरि ने बताया कि प्रशासन से पीएसी और कमांडो की मांग की है। इसके अलावा मंदिर समिति के स्वयंसेवक और सिविल डिफेंस के जवान तैनात रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें