अदालत ने मामले की पिछली सुनवाई के दौरान पुलिस से कहा था कि आरोप पत्र दाखिल करने का 90 दिन का समय एक अप्रैल को समाप्त हो रहा है। आप कब तक आरोप पत्र दाखिल करेंगे। जांच अधिकारी ने जवाब दिया कि आरोपपत्र तैयार हो चुका है और उसकी जांच की जा रही है। इसे जल्द दाखिल कर दिया जाएगा।
दिल्ली के कंझावला में नए साल की शुरुआत में ही कंझावला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। आज यानी एक अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 800 पन्नों की चार्जशीट दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दायर की है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2023 की दरम्यानी रात में कार सवार आरोपियों ने एक युवती की स्कूटी को टक्कर मारी जिससे वह कार के अगले पहिए में फंस गई फिर आरोपी उसे घसीटते हुए लगभग 13 किलोमीटर तक घूमे थे।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने कंझावला कांड में लगभग 800 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट को तैयार करने के लिए पुलिस ने 120 लोगों के बयान लिए हैं और सभी सबूतों का अध्ययन किया है।