देशद्रोह के आरोपी व जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को प्रदान अंतरिम जमानत को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
इसमें कन्हैया पर देशद्रोह के पुन: बयान देने व जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी के समक्ष इस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 2 मार्च को छह माह के लिए कन्हैया को अंतरिम जमानत दी थी। कन्हैया पर आरोप है कि उसने जेएनयू परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फरवरी माह में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी की थी।