फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया का विवादित बयान, कश्मीर में सुरक्षाकर्मी करते हैं महिलाओं से रेप

Thu, 10 Mar 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू कैंपस में कन्हैया
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में महिला दिवस पर देशद्रोह के आरोपी व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने विवादित बयान दिया है, जिसमें कहा है कि कश्मीर में सुरक्षा कर्मी हिरासत में महिलाओं से दुष्कर्म करते हैं।
विज्ञापन


ऐड ब्लॉक पर आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया ने छात्रों को संबोधित करते हुए सशस्त्र बल विशेषाधिकार नियम (ऑर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट) का विरोध करते हुए उसे वापस लेने की मांग की है।

कन्हैया के इस विवादित बयान पर अब सेना के अधिकारी व जेएनयू के पूर्व व वर्तमान छात्र नाखुश हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसा है तो कन्हैया को सबूत पेश करना चाहिए।
विज्ञापन

कन्हैया ने अपने बयान से फिर से विवाद को हवा दे दी

कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
जेएनयू कैंपस में मंगलवार देर रात महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया ने अपने बयान से फिर से विवाद को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

क्योंकि वहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार नियम चलता है। जांच व पूछताछ के नाम पर महिलाओं को हिरासत में लेकर सुरक्षाकर्मी बलात्कार करते हैं, लेकिन उनकी आवाज दबा दी जाती है।

जेएनयू शिक्षक यूनियन ने अध्यक्ष प्रो. अजय पटनायक की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नौ फरवरी की घटना को रजिस्ट्रार भूपेंद्र सही ढंग से संभाल नहीं पाए।
विज्ञापन

मैं बच्चा तो मेरी दोस्त भी बच्ची हुई : कन्हैया

कन्हैया कुमार - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
कैंपस में दिल्ली पुलिस आई और हॉस्टल व क्लास रूम में पूछताछ के बाद कन्हैया को गिरफ्तार करके ले गई। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले ही आठ छात्रों को प्रतिबंधित कर दिया गया। यह रजिस्ट्रार की गलती के चलते हुआ है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने देशद्रोह का मुकदमा हटाने के साथ आठ छात्रों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की भी मांग की है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों कन्हैया का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सोफे पर एक महिला के साथ बैठे हैं। इस फोटो के साथ लिखा हुआ है कि कन्हैया अपनी शिक्षक के साथ ऐसे पेश आते हैं।

हालांकि इस फोटो के माध्यम से कन्हैया ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। कन्हैया का कहना है कि स्मृति ईरानी मुझे बच्चा कहकर बुलाती हैं। यदि मैं उनके लिए बच्चा हूं तो फिर मेरे साथ पढ़ने वाली दोस्त भी तो बच्ची हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें