जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल, कन्हैया के वकीलों ने जमानत याचिका तो दायर कर दी।
लेकिन तर्क रखा कि वे कुछ अतिरिक्त दस्तावेज पेश करना चाहते हैं। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार करने के बाद कन्हैया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कन्हैया के वकील सुशील बजाज व वृंदा ग्रोवर हाईकोर्ट रजिस्ट्रार लोरेन बामनियाल के कमरे में पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए फैसले की प्रति के साथ उन्हें जमानत याचिका दी।
उन्होंने मामले में तुरंत सुनवाई का आग्रह किया। इससे पूर्व सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भी पुहंच गया था। उधर, दायर याचिका में कुछ आपत्तियां थीं, जिसके चलते उस पर सुनवाई नहीं हो सकी।
इसके बाद कन्हैया के वकील ने याचिका के साथ कुछ अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने का तर्क रखा। आखिर जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तय कर दी गई।