फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये होगा कांडा की पार्टी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही कंपनी की निदेशक के यौन शोषण के आरोपों से घिरे प्रदेश के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की पार्टी अपनी पार्टी बना रहे हैं। गुड़गांव में बनाए जा रहे पार्टी के मुख्य कार्यालय पर जो बोर्ड टांगा गया है उस पर पार्टी का नाम अंकित है।
विज्ञापन


दो मई को गोपाल कांडा प्रदेश में अपनी नई राजनैतिक पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। वो अपनी एक अलग पार्टी बना रहे हैं जिसकी घोषणा वो 2 मई को करेंगे।

लोग कयास लगा रहे हैं कि कांडा अपनी पार्टी का क्या नाम रखेंगे। जहां तक उम्मीद है पार्टी के मुख्य कार्यालय के बाहर लगे नाम से ही कांडा की नई पार्टी बनेगी।
विज्ञापन

'हरियाणा लोकहित' होगा कांडा की पार्टी का नाम

2 मई के दिन कांडा अपनी नई पार्टी 'ह‌रियाणा लोक‌हित' के नाम की घोषणा करेंगे। गुड़गांव के उस भवन को पार्टी के मुख्य कार्यालय के लिए चुना गया जहां कभी कांडा की विवादित एयर लाइंस कंपनी का दफ्तर हुआ करता था। इस कंपनी की निदेशक गीतिका शर्मा के यौन शोषण के आरोपों में कांडा जेल काट चुके हैं।

फिलहाल वह जमानत पर हैं। गीतिका ने कांडा पर यौन शोषण का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने बाकायदा कांडा को इसका दोषी बताते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इसी भवन में गीतिका का कंपनी में ज्वाइन के लिए साक्षात्कार हुआ था। इसके बाद लंबे समय तक गीतिका इस कार्यालय से एमडीएलआर कंपनी के काम-काज देखा करती थी।

गीतिका से कांडा की पहली मुलाकात भी यहीं हुई थी। दो मई को पार्टी कार्यालय के उद्घाटन की चर्चाओं के बीच यहां जोरशोर से तैयारियां जारी है। फिलहाल यहां काम करने वाले मीडिया से बात करने बच रहे हैं। एक कर्मचारी से जब तैयारियों के बारे में जानना चाह तो उसने स्पष्ट कहा कि जो देख रहे हैं वही तैयारियां है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें