07:27 AM, 11-Feb-2020
Kalkaji Election Results 2020 Live: कालजी सीट पर आतिशी पिछड़ी, भाजपा के धर्मवीर सिंह आगे
दिल्ली में 70 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान बस कुछ ही देर में आने शुरू होंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी, भाजपा के धर्मवीर सिंह और कांग्रेस की शिवानी चोपड़ा के बीच मुकाबला है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में 67 सीटें जीतीं थी। भारतीय जनता पार्टी के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई थी। वहीं, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।