भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, साकेत में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल को दिल्ली सरकार ने कोविड अस्पताल घोषित किया है और यहीं सिंधिया और उनकी मां का इलाज चल रहा है।
Wish @JM_Scindia Ji & his mother a speedy recovery 🙏 https://t.co/Qypenh7bqu
संबित पात्रा भी कोरोना संक्रमण के चलते हुए थे मेदांता में भर्ती
कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री भी पृथकवास पर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत भी रविवार से ठीक नहीं है। वह हल्के बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद से अपने घर में ही पृथकवास पर हैं। आज उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट रात तक या कल सुबह तक आ जाएगी।