फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने बस की सीट पर मृत मिला पुलिसकर्मी, शरीर पर नहीं है चोट के निशान

Mon, 27 Jun 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
विवेक विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के हवलदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त गांव सिसोली, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी वीरेंद्र कुमार (51) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वीरेंद्र का शव रविवार देर रात थाने के सामने खड़ी दिल्ली पुलिस की बस मिला। वह उसी बस में चालक था। पुलिस को उसके शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है।

पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र कुमार फर्श बाजार थाने के क्वार्टर में रहता था। इसका परिवार गांव सिसोली, मुजफ्फरनगर में रहता है। वीरेंद्र दिल्ली में बतौर हवलदार चालक के रूप में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र चालक की सीट पर ही बैठा रहा

फिलहाल उसकी तैनाती पूर्वी जिला में थी। रविवार रात को वीरेंद्र बस में पुलिसकर्मियों को लेकर विवेक विहार थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मी बस से उतरकर चले गए। इस बीच वीरेंद्र चालक की सीट पर ही बैठा रहा।

कुछ देर बाद पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने जब उसे अचेत देखा तो फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र बीमार रहता था।

इस वजह से वह पिछले चार-पांच दिन से परेशान था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें