एम्स के एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने शुक्रवार शाम हॉस्टल की दसवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनुराग काफी समय से डिप्रेशन से पीड़ित था। इस कारण डॉक्टर की मां हॉस्टल में उनके साथ रहती थी। हौजखास पुलिस मामले की जांच कर रही है। .
A 25-year-old junior resident doctor of AIIMS allegedly jumped off the 10th floor of AIIMS hostel today. Patient is admitted to AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) and his condition is reportedly very critical: Delhi police
अनुराग को आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। जहां करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। हौजखास पुलिस ने डॉक्टर अनुराग के मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि डॉक्टर अनुराग ने खुदकुशी करने से पहले किसी को कोई मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज तो नहीं भेजा था।