फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 90 नए मामले आए सामने, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5194 हुई 

Fri, 10 Jul 2020 09:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में कमी आने लगी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 90 नए संक्रमितों की पुष्टि की। पिछले करीब 20 दिन बाद संक्रमितों की संख्या 100 से कम रही है। शुक्रवार को तीन संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 101 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्हें कई दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी, जिस कारण उनकी मौत हुई है। शुक्रवार को 132 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नंगला एन्क्लेव निवासी 63 वर्षीय महिला, संजय कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति व भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। इन तीनों को दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी। पिछले करीब 20 दिन बाद एक दिन में 100 से कम नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले 20 जून को 97 कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद से लगातार संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता गया और रोजाना 100 से अधिक नए मामले मिल रहे थे। 

इन क्षेत्रों से हैं कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को मिले 90 नए कोरोना संक्रमित ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और एनआईटी फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5194 हो गई है, जिनमें से 4119 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 975 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 496 अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 479 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 70 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से 17 आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


डॉ. राम भगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि  कोरोना के नए मरीज मिलने के साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। जिले में 108 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें अस्पतालों में दाखिल हुए 10 दिन से अधिक समय हो गए हैं। अभी तक 32945 सैंपल लिए हैं, जिनमें से अभी 345 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें