फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही पर नपेंगे जूनियर इंजीनियर

Wed, 05 Mar 2014 01:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए में तैनात प्रर्वतन विभाग के जूनियर इंजीनियर अब अपने काम में लापरवाही नहीं कर पाएंगे। जीडीए वीसी संतोष यादव ने लापरवाह जूनियर इंजीनियर्स पर नकेल कसने का नया प्रयोग शुरू किया है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी जेई को एक-एक डायरी दी जाएगी। डायरी में न केवल जेई के इलाके से संबंधित सभी जानकारी होगी, बल्कि दिन भर वह कहां-कहां गया, इसकी पूरी एंट्री करनी होगी।

जीडीए वीसी संतोष यादव ने 100 डायरियां छपवाने की योजना तैयार की है। प्रत्येक डायरी कुल 100 पेज की होगी। डायरी का शीर्षक ‘अवर अभियंता की डायरी’ रखा गया है।
विज्ञापन


इसमें संबंधित जेई को शुरूआती पेजों में इसकी एंट्री करनी होगी कि उसका क्षेत्र कौन सा है और उसमें कितने बिल्डर हैं। कितने प्रोजेक्ट तैयार हो चुके हैं और कितनों पर काम चल रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के सभी बिल्डर्स के नाम-पते भी इस डायरी में होंगे।

डायरी के अंतिम 50 पेज खाली रखे जाएंगे। इन पर संबंधित जेई को प्रतिदिन एंट्री करनी होगी कि वह फील्ड में किस समय, कहा गया और किस व्यक्ति से मुलाकात की और क्या कार्रवाई की। ‘अवर अभियंता की डायरी’ छपने के लिए दे दी गई हैं। जल्द ही प्रवर्तन विभाग के सभी जेई के हाथ में यह डायरी नजर आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें