फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद के परिवार को मिली आर्थिक मदद, पिता को दिए 5 लाख रुपये, नौकरी की भी घोषणा

Sun, 25 Jun 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
man stabbed to death in train
विज्ञापन
दिल्ली-मथुरा शटल में बृहस्पतिवार रात हुई वारदात के बाद अब पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। रविवार को पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से 5 लाख रुपये का चेक मृतक जुनैद के पिता जलालुद्दीन को सौंपा। इसके साथ ही घायल शाकिर को डीसी रेट पर नौकरी देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हरियाणा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व पुन्हाना के विधायक रहीस खान ने पीड़ित परिवार को वक्फ बोर्ड की तरफ  से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायल हाशिम को वक्फ बोर्ड में मौलवी की नौकरी देने की घोषणा की। मौके पर नूंह से इनेलो विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि जुनैद और उनके साथियों के साथ तुगलकाबाद से लेकर असावटी रेलवे स्टेशन तक मारपीट होती रही। इतने लंबे सफर में कहीं पर किसी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। 

ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद कराने के बारे में वे चंडीगढ़ जाकर मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गांव पहुंचे जमात-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना नुसरत अली खान ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी। उनके साथ पार्टी के दिल्ली और हरियाणा के अध्यक्ष अब्दुल वईद, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कासिम इलियास रसूली भी थे। पृथला से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े उम्मीदवार नयनपाल रावत और जिला परिषद के सदस्य अवतार सिंह सारंग ने भी संवेदनाएं व्यक्त की। 
विज्ञापन

जुनैद हत्या मामले पर प्रदेश सरकार की सीधी नजर

junaid murder
दिल्ली-मथुरा ईएमयू में जुनैद की हत्या के बाद बन रहे हालात पर हरियाणा सरकार की सीधी नजर है। सरकार का यह प्रयास है कि इस मामले को किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक रंग देने के प्रयास को विफल किया जाए। ऐसे में उन लोगों पर खास नजर रखी जा रही है जो इस मामले में साजिश के तहत पीड़ित पक्ष व उसके समुदाय को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के पास पल-पल की गतिविधियों की सूचना पहुंचाई जा रही है। पीड़ित के खंदावली गांव स्थित घर पर पहुंचने वालों पर भी निगाह रखी जा रही है।  

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव का कहना है कि प्रदेश सरकार स्थितियों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने स्वयं फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी से इस मामले में बात की है। यादव ने बताया कि कुरैशी ने इस मामले में रेलवे के एसपी के बात करके स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट करने को कहा है। जवाहर ने कहा कि यह घटना दुखद है। मगर इसे हिंदू बनाम मुस्लिम बनाना और भी दुखद है। ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद मामला हत्या तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति का पता तभी चल पाएगा जब मामले की जांच पूरी हो जाएगी। 

घटना हिंदू बनाम मुस्लिम नहीं : रजाका
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक खुर्शीद रजाका का कहना है कि दिल्ली-मथुरा ईएमयू में हुई घटना हिंदू बनाम मुस्लिम नहीं है। यह दो पक्षों की आपसी लड़ाई का परिणाम है। कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर हरियाणा और देश में सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों की निंदा होनी चाहिए। वृंदा करात का पीड़ित के यहां जाना एक राजनीतिक साजिश है। वह अपनी राजनीति करने आईं थीं। उनका दर्द बांटने नहीं। ऐसे मामलों में लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। किसी के बहकावे में अपना और देश का नुकसान नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें