फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6-7 जुलाई को एनसीआर में हो सकती है झमाझम बारिश

Wed, 01 Jul 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह और सात जुलाई को दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी समेत देश के कई हिस्सों पर पर बादल मेहरबान हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रहा है, जिसके असर से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि, इससे पहले यह मानसून ट्रफ को हिमालय की ओर खींचेगा, जिससे 4 और 5 जुलाई को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। अच्छी बारिश न होने से गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। देश में 1 जून से 1 जुलाई तक औसत से 13 फीसदी अधिक बारिश हुई है, लेकिन बीते दिनों से रोजाना बारिश का प्रतिशत करीब दो फीसदी घट रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और सटे पाकिस्तान पर सक्रिय है। यह गंगानगर, दिल्ली, लखनऊ, गया, कोलकाता होकर गुजर रही मानसून ट्रफ को हिमालय की ओर खींचेगा।
विज्ञापन


इससे पहाड़ों पर कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद दिल्ली एनसीआर की ओर बढ़ने के साथ ही मानसून ट्रफ उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों की ओर शिफ्ट होगी। दोनों के असर से एनसीआर, पश्चिमी और पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड में बारिश होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें