सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आरके अरोड़ा को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला के समक्ष पेश किया गया।
अदालत ने सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा की न्यायिक हिरासत 7 अगस्त तक बढ़ा दी। उन्हें हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आरके अरोड़ा को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने गिरफ्तारी के आधार की एक प्रति मांगने के लिए आरोपी द्वारा दायर एक आवेदन पर बहस के लिए 7 अगस्त को सुनवाई की तारीख भी तय की है।
विज्ञापन
ईडी की ओर से उक्त आवेदन का जवाब दाखिल किया गया है। आरोपी के वकील ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार के अभाव में आरोपी प्रभावी जमानत याचिका दायर करने में सक्षम नहीं है।