फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों से पहले ही जीत गया कांग्रेस का यह प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए कांग्रेस ने प्राइमरी प्रक्रिया से जेपी अग्रवाल को प्रत्याशी चुन लिया है। नई दिल्ली में जहां सांसद अजय माकन के सामने कोई प्रत्याशी नहीं आया था, वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली में वर्तमान सांसद जेपी अग्रवाल के साथ-साथ पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया ने दावेदारी पेश की थी।
विज्ञापन


गोकलपुरी के हरनाम पैलेस में आयोजित उम्मीदवारी के लिए प्राथमिक चुनाव प्रक्रिया में रजिस्टर 365 पार्टी मतदाताओं में से 305 ने वोट डाले। इनमें से 299 वैध मतों में से 252 जेपी अग्रवाल को मिले, जबकि राजेश लिलोठिया को सिर्फ 47 वोट से संतोष करना पड़ा।

प्रत्याशी ऐलान होने के बाद जेपी अग्रवाल के समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर बाहर निकाला। उत्तर पूर्वी दिल्ली की प्राइमरी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर राजपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जेपी अग्रवाल और राजेश लिलोठिया को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए 10-10 मिनट दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव को चिढ़ाते दिखे मतदाता

उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया में विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, पार्षद और निगम प्रत्याशी के अलावा जिला पदाधिकारी व ब्लॉक के अध्यक्ष शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव को भी शामिल किया गया, लेकिन प्रदेश सचिव को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया। इसे लेकर 100 से अधिक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश सचिव को चिढ़ाते रहे थे।

इसके अलावा देशभर में प्राइमरी प्रक्रिया के प्रभारी प्रकाश जोशी ने राहुल गांधी के इस मिशन की जानकारी दी। राजपाल सिंह ने बताया कि पहले भी चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता था, लेकिन उसमें कम लोग भागीदार बनते थे। इसमें विधायक और पार्षद के अलावा पार्टी के सामान्य पदाधिकारी भी हिस्सेदार बने हैं।

वहीं चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत में पार्टी मतदाताओं को एक संकल्प दिलाया गया। उसमें कहा गया कि चाहे प्रत्याशी वो बने या नहीं जिसे आपने वोट दिया है, लेकिन सभी मिलकर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनवाएंगे।
विज्ञापन

हसन अहमद को गेट पर रोका तो हंगामा

मुस्तफाबाद से कांग्रेस विधायक हसन अहमद को हरनाम पैलेस में प्रवेश से रोका गया। गेट पर खड़े पार्टी के दूसरे राज्यों से आए नेता प्रत्येक वोटर को उसका मतदाता पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश दे रहे थे। हसन अहमद अपना एमएलए का कार्ड दिखा रहे थे, मगर प्रवेश नहीं मिलने पर समर्थकों के साथ हसन अहमद ने खूब हो हल्ला किया।

इस पर इंचार्ज प्रकाश जोशी से तू तू-मैं मैं भी हुई। प्रकाश जोशी ने अपने भाषण में जिक्र भी किया। फिर जेपी अग्रवाल ने प्रकाश जोशी से उनके क्षेत्र में हुए व्यवहार के लिए माफी मांगी।

उसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश पढ़ा गया। इसमें कहा गया कि 179 साल पुरानी पार्टी अपनी विशेष पहचान रखती है। हम चयन प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी चाहते हैं। इसलिए आपके हाथ में फैसला सौंपा है। छोटी-छोटी संकीर्णताओं से उठकर जिताऊ प्रत्याशी चुनें। जो भी प्रत्याशी आए, उसके लिए पूरी ताकत से काम करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें