फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार अक्षय की बहन को असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी

Sat, 18 Jul 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने व्यापम घोटाले की पड़ताल में मृत पाए गए टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की बहन पाक्षी सिंह को दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(डीएसआईआईडीसी) में असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) का ऑफर लेटर दिया है।
विज्ञापन


16 जुलाई को भेजे गए ऑफर लेटर में कहा गया है कि 15 दिन में कागजात पूरे करके जमा करवाएं। वहीं लेटर में यह भी लिखा गया है कि दो साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा।

ऑफर लेटर के अनुसार एजी-2 ग्रेड में पे बैंड-2 का पे ग्रेड 2400 दिया गया है। उसके अलावा अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे। ये डीएसआईआईडीसी की एम्प्लाई मानी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार 4 जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिले थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्षय के परिजनों को सहायता का भरोसा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें