जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में ब्यॉयज हॉस्टल के 13 कमरों में लड़कियां मिली हैं। बृहस्पतिवार को वार्डन की जांच टीम ने विभिन्न ब्यॉयज हॉस्टल में छापा मारा था। इसी छापे के दौरान ब्यॉयज हॉस्टल में लड़कियां मिली है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस मामले की पुष्ठि करते हुए बताया कि जिन कमरों में लड़कियां मिली हैं, वहां के छात्रों समेत छात्राओं पर हॉस्टल नियमों के तहत कार्रवाई के अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा।
जेएनयू प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय नियमों के तहत ब्यॉयज और गल्र्स हॉस्टल अलग-अलग होते हैं। नियमों के तहत ब्यॉयज हॉस्टल में लड़कियां और गर्ल्स हॉस्टल में लड़के उनके कमरों में नहीं जा सकते हैं। अक्सर छात्र ही शिकायत देते हैं ज्क हॉस्टल में बाहरी छात्र आकर रूकते हैं। इसी के तहत वार्डन समय-समय पर हॉस्टल के कमरों में औचक्क निरीक्षण करते हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार की रात को वार्डन की टीम औचक्क निरीक्षण को पहुंची थी।
पेरियार और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल का है मामला
अधिकारी के मुताबिक, पेरियार और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में उक्त लड़कियां जांच में मिली थीं। वार्डन ने उक्त छात्रों की सूची बनाकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को भी भेज दी है। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल को भी लड़कियों की सूची सौंपी गयी है। हॉस्टल नियमों के तहत उक्त छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। कुछ लड़कियां कैंपस से बाहर की भी है।