जेएनयू में मंगलवार को फिर पहुंचे क्राइम ब्रांच के अधिकारी
- फोटो : एएनआई
जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम आज फिर जेएनयू कैंपस पहुंची। यहां पहुंचकर वह पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए छात्र चुनचुन कुमार और डोलन सामंता से पूछताछ कर रही है।
एसआईटी के अलावा आज कैंपस में एफएसएल की टीम भी पहुंची है, जो हिंसा के मामले में सबूत इकट्ठे कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस आरोपी छात्र अक्षत अवस्थी, रोहित शाह और कोमल शर्मा को भी ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
एफएसएल की टीम एडमिन ब्लॉक में पहुंचकर सर्वर रूम से डाटा इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है।