फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू वीसी पर हमला, ड्राइवर ने दौड़ाई कार तो रोकने के लिए बोनट पर चढ़ा छात्र

Sun, 15 Dec 2019 06:26 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बोनट पर चढ़ा छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति पर शनिवार शाम कुछ छात्रों ने हमले का प्रयास किया। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार जैसे ही गाड़ी के अंदर बैठने लगे तो छात्रों ने घेर लिया और अभद्रता की। 

विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने कुलपति की कॉलर खींची और धक्का-मुक्की की। किसी तरह वह गाड़ी में बैठे। इस पर छात्रों ने कार को घेर लिया। मामला बिगड़ता देखकर ड्राइवर ने गाड़ी को बैक दौड़ाया। इस दौरान एक छात्र गाड़ी रोकने के लिए बोनट पर चढ़ गया, लेकिन चालक उसे इसी हाल में दूर तक ले गया। 

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, कुलपति स्कूल ऑफ आर्ट्स और एस्थेटिक्स का दौरा करने निकले थे। इसी बीच एकेडमिक ब्लॉक की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ छात्रों ने उन्हें घेर लिया। छात्रों ने हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले पर उनसे सवाल पूछा। कुलपति जवाब देने की बजाय जाने लगे तो छात्रों ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


जेएनयू सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें छात्रों से छुड़ाना चाहा, लेकिन दो छात्रों ने उनका कोट पकड़ लिया। इसी बीच धक्का-मुक्की हो गई। कुलपति के कार में बैठते ही उनकी गाड़ी को छात्रों ने घेर लिया। इसी बीच एक छात्र बोनेट पर लटक गया, लेकिन ड्राइवर छात्र को बोनेट से उतारने की बजाय उल्टी दिशा (रिवर्स) में गाड़ी तेजी से भगा ले गया। 

गौरतलब है कि जेएनयू छात्र पिछले एक माह से हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर आंदोलनरत हैं। इसके मद्देनजर हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ही जेएनयू वीसी को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश दिए थे। 

छात्रसंघ व जेएनयू शिक्षक संघ ने उठाया सवाल
छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी घोष व जेएनयू शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रो. डीके लोबियाल के मुताबिक, छात्र कुलपति से जवाब ही मांग रहे थे। उन्हें रुककर बात करनी चाहिए थी। अब वे भागने लगे तो छात्रों ने पकड़ने की कोशिश की। मान लिया छात्रों का तरीका गलत था, लेकिन कुलपति की सरकारी गाड़ी बोनट पर लटके छात्र को लेकर तेज गति से दौड़ी। उसका कुलपति के पास कोई जवाब है। छात्र गिर जाता तो उसके सिर में गंभीर चोट लगती।

जेएनयू टीचर फेडरेशन ने छात्रों को गलत ठहराया
जेएनयू शिक्षक संघ से अलग हुए शिक्षकों द्वारा नए गठित जेएनयू टीचर फेडरेशन के प्रो. बृजेश कुमार पांडे ने इस पूरे मामले में छात्रों को गलत ठहराया है। उनका कहना है कि कुलपति को इस तरह रोका नहीं जा सकता। कुलपति से बात करने के लिए उनके कार्यालय में समय लेना पड़ता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें