फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ की सभी स्कूलों में हड़ताल की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीसरे दिन भी एसएस-एसआईएस लॉन में छात्रों का धरना रहा जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाइब्रेरी तोड़फोड़ मामले में निष्कासित छात्र संघ के पदाधिकारियों ने सभी स्कूलों में हड़ताल की अपील की है। छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष के गोपिका बाबू और संयुक्त सचिव दानिश अली ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें पदाधिकारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद धरना तीसरे दिन भी जारी रहने की बात कर रहे हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वह इन सभी स्कूलों में सफल हड़ताल कराएं। तानाशाही प्रशासन के खिलाफ जेएनयू छात्र संघ के साथ खड़े हो। प्रदर्शनकारी छात्रों ने एसएस-एसआईएस लॉन में टेंट लगाकर डेरा डाल रखा है। हॉस्टल खाली करने को लेकर छात्रों को निर्देश जारी हो चुके है। हालांकि अभी छात्रों ने हॉस्टल खाली नहीं किया है।
विज्ञापन


जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने कहा कि जब तक प्रशासन निष्कासन का आदेश वापस नहीं लेगा, यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अभी पांच स्कूलों के छात्र हड़ताल के जरिए समर्थन दे रहे है। पिछले वर्ष 21 नवंबर को सेंट्रल लाइब्रेरी में हुई तोड़फोड़ के विरोध में जेएनयू चीफ प्रॉक्टर ने छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष के.गोपिका बाबू, महासचिव सुनील यादव, संयुक्त सचिव दानिश अली और पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित, छात्रों पर जुर्माना और कैंपस से बाहर करने का आदेश जारी किया था। इसके अलावा चीफ प्रॉक्टर ने जांच में आठ और छात्रों को भी दोषी पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें