फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: आज से रात में सेक्टर-62 से 71 तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, यहां देखें कैसे पहुंचेंगे आप मंजिल तक

Wed, 18 Feb 2026 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यूपीपीसीएल ने 18 फरवरी से काम खत्म होने तक रोजाना रात 11 से सुबह 5:30 बजे तक 220 केवी सेक्टर-20 नोएडा (पॉली) से सेक्टर-62 टी-ऑफ तक लाइन पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-62 से सेक्टर-71 के बीच बिजली विभाग के कार्य के चलते यातायात डायवर्जन लागू किया है। यूपीपीसीएल ने 18 फरवरी से काम खत्म होने तक रोजाना रात 11 से सुबह 5:30 बजे तक 220 केवी सेक्टर-20 नोएडा (पॉली) से सेक्टर-62 टी-ऑफ तक लाइन पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के सामने डिवाइडर पर कार्य प्रस्तावित है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एलिवेटेड रोड/सेक्टर-60 चौक से डीएससी ग्रुप तिराहा (सेक्टर-67/70) की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन होते हुए यू-टर्न लेकर सेक्टर-60 अंडरपास से गंतव्य तक पहुंचेंगे। सेक्टर-62 से डीएससी तिराहा जाने वाले वाहन भी सेक्टर-60 अंडरपास के अंदर से जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें