फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, राष्ट्रपति भवन की ओर कर रहे थे मार्च

Mon, 09 Dec 2019 04:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्रों पर लाठी चार्ज - फोटो : ANI
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के फीस वृद्धि मामले को लेकर एक बार फिर से बवाल शुरू हो गया है। सोमवार को जेएनयू के छात्र और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर संसद तक मार्च निकालने की अपील की, लेकिन एक बार फिर प्रशासन इस मामले में सख्त नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। वहीं जेएनयू कैंपस के बाहर भारी फोर्स तैनात है। पुलिस ने परिसर से निकलने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं, ताकि छात्र और शिक्षक बाहर आ कर विरोध मार्च न निकाल सकें।



इधर लोक कल्याण मार्ग ओर उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुक रहीं हैं। इन सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट भी बंद कर दिया गया है।

छात्रों पर लाठीचार्ज
बता दें कि जेएनयू के छात्र फीस वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सरोजिनी नगर के पास ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें