फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: लेफ्ट यूनिटी की बढ़त के संकेत, 17 को घोषित होंगे नतीजे

Mon, 09 Sep 2019 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अब तक की मतगणना में सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर लेफ्ट यूनिटी को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, एबीवीपी दूसरे नंबर पर चल रही है। हाईकोर्ट द्वारा चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक लगाने के कारण आधिकारिक घोषणा 17 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


मतगणना में रविवार शाम तक सेंट्रल पैनल के तहत अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों में से लेफ्ट यूनिटी की आईशी घोष का वोट प्रतिशत सबसे अधिक है। एबीवीपी दूसरे व बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर है। मतगणना के आखिरी चरण तक यही रुझान रहा तो आईशी छात्रसंघ की नई अध्यक्ष बन सकती हैं। वहीं, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद पर भी लेफ्ट यूनिटी के प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें