फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU की शोध छात्रा ने क्यों काटी हाथ की नस?

Mon, 24 Feb 2014 09:58 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी कर रही छात्रा ने परीक्षा में कम नंबर आने के चलते हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि छात्रा अब खतरे से बाहर है। छात्रा हरियाणा की है वर्ष 2010 में एनरोल किया था। बताया गया कि पीएचडी (हिंदी) की शोधार्थी कुछ दिनों से परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान थी।

पढ़ें: ...जब अन्ना ने आत्महत्या करने की सोची

इसी परेशानी के चलते शनिवार रात को उसने कोइना हॉस्टल स्थित अपने कमरे में हाथ की नस काट ली। हॉस्टल प्रबंधन ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, छात्रा ने अपने गाइड पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उसे जान बूझकर कम नंबर दिए गए हैं। वहीं, हिंदी विभाग की एक अन्य छात्रा ने अपने दोस्त पर दुराचार का आरोप लगाने की शिकायत दी है।

जेएनयू प्रबंधन दोनों मामलों पर कुछ भी कहने से बच रहा है, लेकिन दोनों छात्राओं की शिकायत की जांच शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें