जेएनयू के एक छात्र ने सीआईएसएफ के जवानों पर मारपीट करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। छात्र का आरोप है कि उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दी गई।
हालांकि सीआईएसएफ ने छात्र के आरोपों का खंडन किया है। अपनी फेसबुक पोस्ट में अमन सिन्हा (22) ने लिखा कि घटना बृहस्पतिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई।
अमन जेएनयू से परा-स्नातक कर रहा है। उसने पोस्ट में लिखा कि बृहस्पतिवार शाम को वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर गया, जहां सीआईएसएफ के जवानों ने उसे ईयर फोन हटाने के लिए कहा।