फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू कैंपस में पहाड़ पर चढ़ रहा था छात्र, मौत से पहले वीडियो बनाते रहे दोस्त

Wed, 02 Jan 2019 09:54 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक छात्र की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई। इस छात्र की पहचान 30 वर्षीय प्रवीण तिवारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण 30 दिसंबर के दिन अपने दोस्तों के साथ कैंपस के अंदर स्थित पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला था और जेएनयू के ICSSR में पढ़ाई कर रहा था। जिस वक्त वह चढ़ाई कर रहा था उसके दोस्त नीचे खड़े वीडियो बना रहे थे। उसी वीडियो में पूरी घटना कैद हुई है कि कैसे प्रवीण चढ़ने की कोशिश कर रहा था और पत्थर गिरने से वह भी गिर गया।

जब प्रवीण पहाड़ी पर चढ़ रहा था तो उसके दोस्तों ने उसे कई बार आगाह किया कि वह गिर सकता है लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने पूछा भी कि उसका बैलेंस इतना अच्छा कैसे है क्या उसने पहले भी पहाड़ी पर चढ़ाई की है।

विज्ञापन

प्रवीण के दोस्तों द्वारा बनाए गए वीडियो में एक बार वो ये भी बोलता सुना जा सकता है कि रिज क्लाइम्बिंग की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां किसी कोने से कोई छिपकली या सांप निकलकर नहीं आ रहा।

प्रवीण के जिस दोस्त ने ये वीडियो बनाया था उसने पुलिस को बताया कि रिज क्लाइम्बिंग वाली बात कहकर प्रवीण ने ये भी कहा था कि कुछ पत्थर जो मजबूत दिख रहे हैं उनमें इतनी शक्ति नहीं है कि वो मेरा भार सहन कर सकें।

वीडियो में प्रवीण का दोस्त उसे बॉलीवुड के कैरेक्टर लक्ष्य के जैसा कह ही रहा था कि उसने जिस पत्थर को पकड़ा था वह नीचे गिर गया और फिर प्रवीण भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें